उत्तराखंड की 69 सीटों के लिए मतदान आज
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
उत्तराखंड विधानसभा की 69 सीटों के लिए बुधवार को मतदान है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। 75 लाख 13 हजार 547 मतदाता चुनाव में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।
इनमें 74,20,710 सामान्य मतदाता हैं जिनमें 38,87,296 पुरुष, 35,33,229 महिलाएं और 185 अन्य हैं। चुनाव में 92,837 सर्विस वोटर भी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें 63,872 पुरुष और 28,965 महिला मतदाता हैं।
चार विधानसभा सीटों पौड़ी, चौबट्टाखाल, धारचूला और बागेश्वर में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। ये सभी मतदाता चुनाव में उतरे 628 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग ने राज्य के 10854 पोलिंग बूथों पर मतदान की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित से हो जाने से अब 10685 मतदान केंद्रों पर ही वोटिंग होगी।
प्रदेश में 1424 संवेदनशील, 1409 अतिसंवेदनशील मतदेय केंद्र हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 1725 मतदान केंद्र हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में सबसे कम 312 मतदेय स्थल हैं।
Source : Amar Ujala
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed