उत्तराखंडः यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
2007 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगाड़ रहे हैं।
भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है। भाजपा ने जहां सात बार विधानसभा पहुंच चुके हरबंस कपूर को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला है।
दूसरी ओर निर्दलीय अनूप नौटियाल दोनों दलों के वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिशों में जुटे हैं। उनकी सेंधमारी से भाजपा और कांग्रेस दोनों की पेशानी पर बल साफ नजर आ रहा है।
कैंट विधानसभा सीट में शहर के 17 वार्ड शामिल हैं। इसमें नगर निगम के 12 और कैंट के पांच वार्ड शामिल हैं। इस विधानसभा में कोई भी ग्रामीण इलाका शामिल नहीं है। ऐसे में यहां प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार खासा आसान बना हुआ है। इसमें जीएमएस रोड, बसंत विहार, प्रेमनगर का कुछ हिस्सा, पंडितवाड़ी, चकराता रोड, पटेलनगर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा शामिल है।
Source : Amar Ujala
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed