LIVE
ECI revises Telangana electoral roll revision schedule; Final rolls on Nov 9Telangana TodayRepresentation Before Kerala Legislative Assembly Speaker To Disqualify Pala MLA Mani C Kappan After...Live LawMadras High Court rejects DMK candidate’s election petition over Perundurai constituencyThe HinduECI extends SIR deadline in state by 3 weeksThe New Indian ExpressPadma Shri awardee gets SIT notice over name mismatchRediffBypolls on October 6 for two seats in TN and one in PuducherryThe New Indian ExpressWith EC bypoll notification, focus shifts to whether TVK will give tickets to resigned AIADMK MLAsThe HinduRahul as PM face for 2029 Lok Sabha elections is 'premature': CPI(M)'s MA BabyThe Economic TimesECI extends claims, objections deadline to Oct 10 in TelanganaTelangana TodayUttarakhand final voter roll deferred to October 3 as 2.39 lakh claims remain pendingThe New Indian Express
8010003355
Main Menu

हरिद्वार में मायावती की रैली आज, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
बसपा सुप्रीमो मायावती बृहस्पतिवार को लक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। बसपा प्रत्याशियों ने रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही पार्टियों में स्टार वार शुरू हो चुका है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राष्ट्रीय नेताओं की तूफानी जनसभाएं जारी हैं।
इसी कड़ी में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बृहस्पतिवार को लक्सर पहुंच रही हैं।
अपनी अपनी विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी। हरिद्वार सीट से प्रत्याशी अंजू मित्तल ने कनखल क्षेत्र रविदास बस्ती, भगवतीपुरम, इंदू एन्कलेव सहित आसपास की बस्तियों में जाकर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की।

रानीपुर से प्रत्याशी प्रशांत राय ने ज्वालापुर धीरवाली, पांवधोई, चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान आदि क्षेत्रों में रैली के लिए लोगों से संपर्क साधा।

वहीं हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी ने बहादरपुर जट, सराय, एक्कड़, धनपुरा, घिस्सुपुरा, बादशाहपुर, श्यामपुर कांगड़ी आदि गांवों में लोगों से रैली में चलने की अपील की। ज्वालापुर से प्रत्याशी मुल्कीराज ने बोंगला, कोटा मुरादनगर, तेलीवाला, खेड़ी शिकोहपुर आदि में जनसंपर्क किया।

Source : Amar Ujala






Comments are Closed