LIVE
Election Commission hears TMC factions, seeks more documents from rebel campindianexpress.comECI begins hearing claims of rival TMC factions over party name, symbolThe New Indian ExpressTamil Nadu assembly election results: TVK set to emerge as single largest partyNews On AIRElection Commission Begins Hearing On TMC Ownership Dispute Between Mamata, Ritabrata FactionsETV BharatBJP steps up preparations for Nagaon Lok Sabha bypoll, MLA claims 2-lakh victory marginindiatodayne.inNews On AIR | May 4, 2026 5:46 PMNews On AIRTwo phase polling in West Bengal to be held on 23rd and 29th of next monthNews On AIRIndia's electoral process among most transparent in world: CEC Gyanesh KumarThe HinduUP Assembly Election 2027: BJP core group meets in Lucknow, discusses poll strategy, organisation plansIndia TV NewsBJP UP core group discusses 2027 poll strategy, governance campaignsDaily Pioneer
8010003355
Main Menu

उपचुनाव नतीजे: 4 लोस और 10 विस सीटों पर मतगणता जारी, जानिए कहां-कौन आगे

उपचुनाव-indiavotekar

 नई दिल्ली। उपचुनाव नतीजे: 4 लोस और 10 विस सीटों पर मतगणता जारी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इन सभी सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था। लोकसभा की चार सीटों में उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया व पालघर और नागपुर की एक सीट शामिल है।

LIVE अपडेट्स :

– यूपी: नूरपुर विधानसभा सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्‍मीदवार 7280 वोटों के साथ आगे
– उत्‍तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्‍मीदवार 339 वोटों से आगे।
– पंजाब : शाहकोट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पांच राउंड पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया दस हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23698 वोट, अकाली दल के नायब सिंह कोहाड़ को 13,112 वोट और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रतन सिंह को अब तक मात्र 639 वोट मिले हैं। पांच बार के अकाली विधायक व पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के निधन के कारण यहां उपचुनाव करवाया गया है।
– बिहार : जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में नौवें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी करीब चार हजार मतों से आगे निकले।
– महाराष्ट्र : भंडारा-गोंदिया से एनसीपी उम्मीदवार 3100 वोटों से आगे, भाजपा दूसरे नंबर पर।
– झारखंड : गोमिया उपचुनाव – चौथे राउंड की मतगणना के उपरांत भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह 435 मतों से झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी से आगे चल रहे हैं। माधव लाल सिंह को अब तक 11616, बबीता देवी को 11181 तथा आजसू के लंबोदर को 9092 मत प्राप्त हुए।
– झारखंड : सिल्ली उपचुनाव – सिल्ली में जेएमएम की प्रत्याशी सीमा देवी आजसू के सुदेश महतो से 4000 से अधिक वोट से आगे।
– महाराष्ट्र : पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे।
– यूपी : कैराना में भाजपा फिर हुई पीछे।
– झारखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर जेएमएम को बढ़त। सिल्ली में जेएमएम की बबीता देवी और गोमिया में जेएमएम की सीमा देवी आगे चल रही हैं। गोमिया में जेएमएम, भाजपा और आसजू में कांटे का मुकाबला।
– झारखंड : तृतीय चक्र की मतगणना के समाप्ति के उपरांत गोमिया विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी लगभग 985 मतों से आगे। बबीता देवी को 9664 मत प्राप्त हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी के माधव लाल सिंह को 8679 तथा आसजू प्रत्याशी लंबोदर महतो 7359 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
– बिहार : जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव के तीसरे चरण की मतगणना में जदयू को बढ़त, राजद पीछे।
जेडीयू को कुल 8103 और आरजेडी को अबतक 5275 वोट मिले हैं।
– यूपी : वोटों की गिनती का दूसरा राउंड पूरा हो गया है। आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन को 3700 वोट मिले, जबकि भाजपा की मृगांका सिंह 3746 वोट से आगे हैं- इंद्र विजय सिंह, कलेक्टर, शामली

– पंजाब : दो राउड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार लाडी को 8653, अकाली दल के त्योहार को 5305, आप पार्टी के रतन सिंह को 133 वोट मिले।
– झारखंड : गोमिया उपचुनाव के दूसरे चरण की मतगणना के उपरांत झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी बबीता देवी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माधवलाल सिंह से 8 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे चरण तक बबीता देवी को 5723, भाजपा के माधव लाल सिंह को 5715 और तीसरे स्थान पर रहने वाले आजसू से प्रत्याशी लंबोदर महतो को 5201 मत प्राप्त हुए हैं।
– केरल : चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर सीपीआइ-एम उम्मीदवार आगे।
– मुस्लिम बहुल जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव के दूसरे चरण की गिनती में जदयू को 3255, राजद को 1774 और जाप को 135 वोट मिले हैं। जोकीहाट मुस्लिम बहुल इलाका है और निश्चित तौर से इस सीट पर जीत और बढ़त की स्थिति आगामी चुनावों पर भी प्रभाव डाल सकती है।
– बिहार : जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में दूसरे राउंड की गिनती में जदयू को बढ़त। दूसरे नंबर पर राजद है।
– कर्नाटक: शुरुआती रुझान में कांग्रेस को राजराजेश्वर नगर विधानसभा सीट पर बढ़त।
– प.बंगाल : गिनती के दूसरे राउंड के बाद टीएमसी के दुलाल चंद्र दास महेश्ताला विधानसभा क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा वोटों से आगे।
– महाराष्ट्र के पालस काडेगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विश्वजीत पतंगराव कदम निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

कैराना में भाजपा बनाम विपक्ष

लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

बता दें कि कैराना लोकसभा सीट भाजपा के सांसद हुकुम सिंह के इसी साल फरवरी में बीमारी के चलते हुए निधन की वजह से खाली हुई थी। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे।

वहीं, कैराना के 73 पोलिंग बूथों पर बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुए पुनर्मतदान में 61 फीसद वोट पड़े। बुधवार को भी चार वीवीपैट व एक इवीएम खराब हो गई। इन्हें बदलकर चुनाव कराया गया। गौरतलब है कि सोमवार को उक्त दोनों सीटों पर मतदान के दौरान कई स्थानों पर वीवीपैट खराब होने से मतदान प्रभावित रहा। निर्वाचन आयोग ने दो घंटे से अधिक समय मतदान बाधित रहने वाले बूथों पर फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया था। इसी के तहत बुधवार को कैराना के 73 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। जबकि महाराष्ट्र की भंडारा-गोंडिया लोकसभा सीट के 49 पोलिंग बूथों पर भी पुनर्मतदान संपन्न हुआ। यहां शाम पांच बजे तक 45 फीसद मत पड़े थे। मतदान के दौरान किरी भी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई। सभी स्थानों पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

भविष्‍य में गठबंधन की तस्‍वीर तय करेगा महाराष्ट्र उपचुनाव

उधर, महाराष्ट्र में भंडारा-गोंदिया और पालघर दोनों सीटों पर सभी चार बड़ी पार्टियां कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी उपचुनाव के लिए पूरा दम लगाए हुए थे। इन उपचुनाव के नतीजों का असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतामण वनगा के निधन के कारण पालघर सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जबकि भंडारा-गोंदिया से भाजपा सांसद नाना पाटोले संसद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर इस वर्ष की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस वजह से यह सीट खाली हुई थी।

पालघर सीट पर शिवसेना ने भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतामण वनगा के बेटे श्रीनिवास वनगा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के दामोदर शिन्गाड़ा और बहुजन विकास अघाड़ी के बलिराम जाधव ने मुकाबला दिलचस्‍प बना दिया है। बलिराम जाधव 2009 में यह सीट जीत चुके हैं।

उपचुनाव में उठा EVM छेड़छाड़ का मामला

उपचुनाव के दौरान भी इवीएम में छेड़छाड़ का मामला विपक्ष ने उठाया। सोमवार को हुए उपचुनाव में इवीएम में खराबी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। सपा नेता रामगोपाल यादव और रालोद प्रमुख अजित सिंह चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंच गए थे। वहीं भाजपा ने भी इवीएम मशीनों के ब्रेकडाउन होने को गंभीर मामला बताया था।






Comments are Closed