Main Menu

विधानसभा चुनावः भाजपा ने मुख्यमंत्री से पूछे तीन सवाल

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत को निशाने पर लिया। इस बार भाजपा ने मुख्यमंत्री से तीन सवाल पूछे। इसमें पार्टी ने सांसद हरिद्वार, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी मांगी है। इतना ही नहीं, भाजपा ने मुख्यमंत्री के इको सेंसिटिव जोन पर दिल्ली में दिए गए धरने को नौटंकी करार देते हुए उन पर ही सवाल उठाए गए।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री का वर्तमान कार्यकाल समाप्ति की ओर है, ऐसे में भाजपा का यह हक है कि वह मुख्यमंत्री के रिपोर्ट कार्ड के बारे में पूछे।
दूसरा केंद्रीय मंत्री के रूप में कोई ऐसा कार्य बताएं जो देश और प्रदेश की जनता के लिए किया हो। तीसरा सवाल यह कि मुख्यमंत्री के रूप में एक ऐसा कार्य बताएं जो उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए किया और उसका प्रदेश की जनता पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ा हो। यह कार्य ऐसा होना चाहिए जो उन्होंने ही शुरू किया और अब तक पूरा हो गया हो।
लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि सरकार को दिसंबर 2014 तक इस रिट याचिका में अपना पक्ष रखने का समय मिला था, लेकिन सरकार ने यह समय गंवा दिया। इसके बाद दिखावे के लिए रिट याचिका दाखिल करने के लिए एक वकील को 55 हजार रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन न तो रिट याचिका दायर हुई और न आगे कार्यवाही की गई।

BJP asked three questions to CM

Source : Dainik Jagran






Comments are Closed