Main Menu

उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः पालाबदल भाजपा में आएंगे कुछ कांग्रेस विधायक

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय कोर समिति के सदस्य भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि माघ मास के शुभारंभ पर टिकट की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हरीश रावत सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। इससे आजिज कांग्रेस के कुछ और विधायक भाजपा में आएंगे। पत्रकार वार्ता में कोश्यारी ने कहा कि हरीश रावत के कार्यकाल में नारी निकेतन कांड में महिलाओं का शोषण किया गया। इसके अलावा आबकारी, खनन, शराब के नाम पर प्रदेश को लूटा गया। हरीश रावत एकला चलो व परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के नोटबंदी की घोषणा के बाद ईमानदार लोगों के नोट जमा हो चुके हैं जबकि भ्रष्टाचारी परेशान हैं। आम जनता खुश हैं। उन्होंने प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनने का दावा किया।
भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कुछ अधिकारी घरों में लगे विभिन्न राजनैतिक दलों के झंडे उतार रहे हैं। जबकि आयोग ने इसका अधिकार दिया है।
राजनीतिक दलों को महिला दावेदारों से परहेज उन्होंने ऐसे अधिकारियों को आगाह किया कि वे आयोग के दिशा निर्देशों को भलीभांति पढ़ें तथा अति उत्साह में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी भी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हों।

Source : Dainik Jagran






Comments are Closed