LIVE
Thattanchavady Assembly bypoll: Election Commission imposes restrictions on exit pollsThe HinduTMC symbol dispute reaches crucial stage as Election Commission hears rival factionsNational HeraldElection Commission hears TMC factions, seeks more documents from rebel campThe Indian ExpressECI begins hearing claims of rival TMC factions over party name, symbolThe New Indian ExpressTamil Nadu assembly election results: TVK set to emerge as single largest partyNews On AIRElection Commission Begins Hearing On TMC Ownership Dispute Between Mamata, Ritabrata Factionsetvbharat.comBJP steps up preparations for Nagaon Lok Sabha bypoll, MLA claims 2-lakh victory marginIndia Today NENews On AIR | May 4, 2026 5:46 PMNews On AIRTwo phase polling in West Bengal to be held on 23rd and 29th of next monthNews On AIRIndia's electoral process among most transparent in world: CEC Gyanesh KumarThe Hindu
8010003355
Main Menu

उपचुनाव: कैराना समेत 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, कई जगह EVM में गड़बड़ी की शिकायत

कैराना

कैराना समेत देश की चार लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज। सुबह 7 बजे से लोगों ने वोट डालने शुरू कर दिए हैं।

नई दिल्ली । लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। उपचुनाव में खासकर देश की सियासी दिशा तय करने वाले उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें हैं। यहां कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। इसी के साथ ही बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व नागालैंड में भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके परिणाम 31 मई को आएंगे।

LIVE अपडेट्स:

– वीपीपैट में गड़बड़ी के चलते पब्लिक इंटर कॉलेज, कैरान में मतदान प्रभावित।
– महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने डाले वोट, पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें।
– झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पोलिंग बूथ के बाहर लोगों की भारी भीड़।
– केरल के चेंगानूर विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, लोग सात बजे से पहले ही वोटिंग के लिए लाइनों में लगे।
– पंजाब के शाहकोट विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, यहां पोलिंग बूथ पर सुबह से ही लोगों की भीड़ मौजूद है।
– महाराष्‍ट्र के पालघर लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है, वसी के बूथ नंबर 154-159 पर पुलिसबल तैनात।
– सुबह 7 बजे से कैराना लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू

इन 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

राजनीतिक रूप से अहम मानी जाने वाली कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों के अलावा नगालैंड की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

इन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

नूरपुर (यूपी), पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र), जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), शाहकोट (पंजाब), थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी सोमवार को उपचुनाव की वोटिंग है। मतों की गिनती 31 मई को होगी।

कैराना उपचुनाव पर टिकी निगाहें

कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। यहां भाजपा का मुकाबला विपक्षी एकता से है। भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब यहां से उनकी बेटी मृगांका सिंह उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन से है। कांग्रेस, सपा और बसपा तबस्सुम का समर्थन कर रही हैं।

महाराष्ट्र में चार बड़ी पार्टियों ने झोंकी ताकत

महाराष्ट्र में सभी चार बड़ी पार्टियां- कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। साफ हैं कि इन उपचुनाव के नतीजों को असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। यहां भंडारा-गोंदिया और पालघर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग है।

बिहार में दोनों गठबंधनों की परीक्षा

बिहार के जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में दोनों गठबंधनों की पहली कठिन परीक्षा है। क्षेत्र की 70 फीसद आबादी मुस्लिम है। ऐसे में दोनों खेमों ने उम्मीदवारों का चयन भी उसी हिसाब से किया है। जोकीहाट के नतीजे के दूरगामी असर से दोनों गठबंधन पूरी तरह परिचित हैं। राजद से शाहनवाज आलम, जदयू से मुर्शीद आलम एवं जन अधिकार पार्टी से गौसुल आजम प्रत्याशी हैं। जबकि, जावेद आलम, प्रसेनजीत कृष्ण, मसरूर आलम, मुबीनुल हक. मोहम्मद इरफान व शब्बीर अहमद निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं।

झारखंड में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

वहीं झारखंड के सिल्ली व गोमिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सिल्ली में 10 और गोमिया में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें सिल्ली से आजसू प्रमुख पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो व गोमिया में भाजपा के माधव लाल सिंह और आजसू के लंबोदर महतो की प्रतिष्ठा दांव पर है। अपनी सदस्यता खोने वाले योगेंद्र प्रसाद तथा अमित महतो के भाग्य का भी फैसला होना है। दोनों की पत्नियां चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह पंजाब के शाहकोट विस का सियासी पारा भी चरम पर है।

उत्तराखंड के थराली विधानसभा पर उपचुनाव

उत्तराखंड के थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। भाजपा के मगनलाल शाह की मृत्यु के कारण खाली हुई थराली विधानसभा सीट सत्तारूढ़ दल की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। भाजपा ने इस सीट से स्व. मगनलाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी के प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक जीतराम पर दांव लगाया है।

कस्तूरी दास के निधन से खाली हुई महेशतला विधानसभा सीट

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की महेशतला विधानसभा सीट पूर्व विधायक कस्तूरी दास के निधन से खाली हुई थी। यहां से तृणमूल कांग्रेस ने कस्तूरी दास के पति दुलाल दास को उम्मीदवार बनाया है। वाममोर्चा की ओर से प्रभात चौधरी मैदान में हैं जबकि भाजपा ने सुजीत घोष को मैदान में उतारा है।






Comments are Closed