LIVE
High-Stakes Showdown in Nagaon's Lok Sabha By-ElectionDevdiscourseIndia News | Congress Names Sibamoni Bora as Candidate for Assam’s Nagaon Lok Sabha BypollLatestLYCEC Gyanesh Kumar to meet Bhutan King, PM during three-day visitDD IndiaWaris Punjab De kicks off 2027 campaign with Faridkot rallyThe Times of IndiaTwo phase polling in West Bengal to be held on 23rd and 29th of next monthNews On AIRCEC Gyanesh Kumar to participate in Bhutan’s voters’ day event on TuesdayThePrintCEC Gyanesh Kumar begins Bhutan visit to promote democracy, poll managementThe Shillong TimesNews On AIR | May 4, 2026 5:46 PMNews On AIRUP assembly elections and fight for Muslim votes: Decoding SP, Congress's Owaisi problemThe Times of IndiaIndia needs a smarter SIR. Aadhaar can helpThe Indian Express
8010003355
Main Menu

कांग्रेस के पूर्व महामंत्री लमगड़िया भाजपा में शामिल

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
लोहाघाट विधानसभा में सबसे अधिक मतदाताओं वाले विकासखंड पाटी से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, चंपावत जिला पंचायत की उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया और पाटी की ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया करीब 300 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सतपाल महाराज, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने माल्यार्पण कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

पाटी में हुई भाजपा की जनसभा में लमगड़िया ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। लोगों से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि भाजपा लोहाघाट विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी।

पाटी के पूनाकोट मैदान में हुई सभा में कांग्रेस में 42 सालों से सक्रिय रहे क्षेत्र के कद्दावर नेता लक्ष्मण सिंह लमगड़िया अपने करीब 300 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए। लमगड़िया ने कहा कि उन्होंने लगातार 42 सालों से कांग्रेस की सेवा की और अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए लगा दिया, परंतु बदले में उन्हें धोखे के सिवा कुछ भी नहीं मिला।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने घोटालों के सिवा प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया है। भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आएगी और वह प्रदेश को विकास के मॉडल के रूप में देश में विकसित करेंगे जो एक मिशाल होगी। पूर्व सीएम कोश्यारी ने लोगों को बंदर भगाओ, कांग्रेस भगाओ, उत्तराखंड बचाओ का नारा दिया।

Source : Amar Ujala






Comments are Closed