LIVE
Alliance partners have agreed to fight together: Bhupesh Baghel on Assam's Nagaon Lok Sabha by-electionIndia's News.NetECI announces poll schedule for Assam, Keralam, Puducherry, Tamil Nadu and West BengalNews On AIRNews On AIR | May 4, 2026 5:46 PMNews On AIRTwo phase polling in West Bengal to be held on 23rd and 29th of next monthNews On AIRBJP general secretary BL Santosh begins 2-day UP visit, poll preparedness in focusABP Live EnglishFirst-stage randomisation of EVMs and VVPATs carried out for by-election to Dharapuram constituencyThe HinduOver 2.5 lakh new voter applications received in Delhi as CEO publishes Draft Electoral Rollindiagazette.comThattanchavady Assembly bypoll: Election Commission imposes restrictions on exit pollsThe HinduTMC symbol dispute reaches crucial stage as Election Commission hears rival factionsNational HeraldElection Commission hears TMC factions, seeks more documents from rebel campThe Indian Express
8010003355
Main Menu

कर्नाटक में आज होगा ‘महाकैंपेन’, पीएम मोदी की 3 और सोनिया गांधी की एक रैली, चलेंगे आरोपों के ‘बाण’

पीएम मोदी

कर्नाटक चुनाव के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज यानी 8 मई को कर्नाटक के विभिन्न जगहों पर चुनाव

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, चुनावी सरगर्मियां और भी बढ़ती जा रही हैं. कर्नाटक चुनाव के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज यानी 8 मई को कर्नाटक के विभिन्न जगहों पर पीएम मोदी की तीन रैलियां हैं, वहीं सोनिया गांधी की एक चुनावी रैली है. तीनों रैलियों के माध्यम से पीएम मोदी जहां कांग्रेस और सिद्धारमैया सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे, वहीं सोनिया गांधी सिद्धारमैया सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगी. कर्नाटक में चुनावी प्रचार चरम पर है, यही वजह है कि राजीनितिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. चुनावी रैलियों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रही हैं.

पीएम मोदी की ,तीन रैलियां-
पहली रैली-

विजयपुरा में पीएम मोदी की पहली रैली
समय- 1 बजे

दूसरी रैली-
कोप्पल में पीएम मोदी की दूसरी रैली
समय- दोपहर 3 बजे

तीसरी रैली-
बेंगलुरु में आज की आखिरी रैली
समय- शाम 6.30 बजे

वर्क मोड नहीं, ‘स्पीकर और एयरप्लेन मोड’ में रहते हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी

पीएम मोदी की रैलियों के अलावा, कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सोनिया गांधी भी आज रैली करेंगी. सोनिया गांधी कर्नाटक के बीजापुर में आज रैली करेंगी. करीब शाम 4 बजे सोनिया गांधी बीजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी. सोनिया गांधी की यह रैली इसलिए भी खास है क्योंकि करीब 2 साल बाद सोनिया गांधी की किसी चुनावी सभा को संबोधित करती नजर आएंगी. इससे पहले गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्यों में चुनाव हुए, मगर किसी में भी सोनिया गांधी नजर ऩहीं आईं, मगर इस बार कर्नाटक में सोनिया गांधी आज रैली करती नजर आएंगी.

कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी ने साइकिल चलाकर तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया, बैलगाड़ी भी चढ़े

आज जिस तरह से पीएम मोदी ताबड़तोड़ तीन रैलियां करेंगे और सोनिया गांधी काफी समय बाद एक रैली करेंगी, उससे यह उम्मीद की जा सकती है कि आज एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर खूब चलेगा.






Comments are Closed