LIVE
BJP general secretary BL Santosh begins 2-day UP visit, poll preparedness in focusABP Live EnglishThattanchavady Assembly bypoll: Election Commission imposes restrictions on exit pollsThe HinduTMC symbol dispute reaches crucial stage as Election Commission hears rival factionsnationalheraldindia.comElection Commission hears TMC factions, seeks more documents from rebel campThe Indian ExpressECI begins hearing claims of rival TMC factions over party name, symbolnewindianexpress.comTamil Nadu assembly election results: TVK set to emerge as single largest partynewsonair.gov.inElection Commission Begins Hearing On TMC Ownership Dispute Between Mamata, Ritabrata FactionsETV BharatBJP steps up preparations for Nagaon Lok Sabha bypoll, MLA claims 2-lakh victory marginindiatodayne.inNews On AIR | May 4, 2026 5:46 PMnewsonair.gov.inTwo phase polling in West Bengal to be held on 23rd and 29th of next monthnewsonair.gov.in
8010003355
Main Menu

पंजाब में विस्तार का रास्ता बनाएंगे शाह, आज करेंगे बादल से मुलाकात

पंजाब-indiavotekar

चंडीगढ़ । पंजाब में विस्तार का रास्ता बनाएंगे शाह, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंजाब में भाजपा के विस्तार का रास्ता बनाने की ओर कदम बढ़ाएंगे। दोनों दिग्गज नेता 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। यह पहला बड़ा मौका है, जब दोनों दलों के नेताओं की आमने-सामने इस तरह मुलाकात हो रही है।

NDA का पुराना साथी

शिरोमणि अकाली दल एनडीए का सबसे पुराना साथी है। 1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार बनाने को लेकर दूसरी पार्टियों का समर्थन जुटा रहे थे, तो प्रकाश सिंह बादल ने सबसे पहले बिना शर्त भाजपा को समर्थन दिया था। यही नहीं अकाली-भाजपा गठबंधन में कभी कोई खटास नहीं देखने को मिली। पंजाब में दोनों दलों ने मिलकर अभी तक तीन कार्यकाल पूरे किए हैं। 2014 में भी अकाली दल के पास सीटें कम होने के बावजूद नरेंद्र मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को कैबिनेट में लेकर अपने गठजोड़ साथी पर विश्वास जताया।

यह अलग बात है कि दोनों पार्टियों के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व में खटपट लगी रहती है। अकाली दल पिछले चार साल से यह महसूस कर रहा है कि शीर्ष भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार ने उन्हें वह सहयोग नहीं दिया, जिसकी उन्हें आस थी। अब कर्नाटक में सरकार बनाने में नाकाम रहने के बाद जिस तरह से अमित शाह पुराने सहयोगियों को मनाने की राह पर चल पड़े हैं, उससे अकाली दल की बांछें खिल गई हैं।

पांच सीटों की मांग कर सकती है पार्टी

शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल के साथ मीटिंग कर अमित शाह भाजपा के सभी लोकसभा प्रभारियों व कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इसमें पार्टी का प्रदेश नेतृत्व तीन की बजाय पांच सीटों की अकाली दल से मांग कर सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी श्री आनंदपुर साहिब और लुधियाना सीटें अकाली दल से लेना चाहती है। उनका कहना है कि दोनों ही सीटें हिंदू प्रभाव वाली हैं। लुधियाना सीट वैसे भी अकाली दल पिछले दो बार से लगातार हार रही है, ऐसे में यह सीट भाजपा को देकर एक बार नया प्रयोग किया जा सकता है।

संपर्क फॉर समर्थन

इस अभियान को अमित शाह चंडीगढ़ में भी बढ़ाएंगे। इस अभियान के तहत वह देशभर में बड़ी हस्तियों से मिल रहे हैं। चंडीगढ़ में वह पूर्व ओलंपियन बलबीर सिंह से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के माध्यम से पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना चाहती है। इसके अलावा वह शहर के व्यापारियों व अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मिलेंगे।






Comments are Closed