यूपी में चौथे चरण का मतदान शुरू, 680 प्रत्याशी मैदान में
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
यूपी में चौथे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। इस चरण में बुंदेलखंड के सात जिलों के अलावा प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, फतेहपुर व रायबरेली के 1.84 करोड़ मतदाता 680 प्रत्याशियों की तकदीर लिखेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है, शाम पांच बजे तक होगा।
चौथे चरण की कुल 53 सीटों में से 13 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। इस चरण में चुनाव आयोग ने 3609 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इनकी वीडियोग्राफी व वेब कास्टिंग कराई जाएगी।
सबसे अधिक 26 प्रत्याशी इलाहाबाद उत्तर से किस्मत आजमा रहे हैं। यहां चुनाव आयोग को दो-दो बैलेट यूनिट लगानी पड़ रही हैं। वहीं, सबसे कम छह-छह प्रत्याशी फतेहपुर की खागा, कौशांबी की मंझनपुर व प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर हैं।
चौथे चरण में पूरे क्षेत्रों को 1643 सेक्टरों को बांटने के साथ ही हर सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। 2090 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान पर नजर रखेंगे। आयोग ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए 51 सामान्य ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। 1308 डिजिटल कैमरे व 991 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 2079 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी।
Source : Amar Ujala
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed