उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः बिना अनुमति फेसबुक पर लाइव पड़ेगा भारी
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
निर्वाचन की मशीनरी आचार संहिता के पालन के लिए हर स्तर पर प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इस कड़ी में फेसबुकिया प्रचार को भी नियमों के दायरे में लाया गया है। अब प्रत्याशी बिना निर्वाचन अधिकारियों की अनुमति के फेसबुक लाइव पर प्रचार का वीडियो शेयर नहीं कर पाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि फेसबुक लाइव पर किसी भी सभा का वीडियो तत्काल शेयर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रचार में भड़काऊ भाषण भी शेयर करने की आशंका है। लिहाजा फेसबुक लाइव पर वीडियो शेयर करने से पहले निर्वाचन अधिकारियों की अनुमति लेनी होगी।
Without permission Facebook live is Restricted
Source : Dainik Jagran
« नोटबंदी का बदला वोट से लेगी जनता : राजबब्बर (Previous News)
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed