भगवानपुर में आयोजित रैली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह
भाजपा के परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की भगवानपुर में आयोजित रैली में गृहमंत्री राजनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके बोलने से हवा चलती नहीं, भूकंप क्या आएगा।
सूबे की हरीश रावत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रावत सरकार की गलत नीतियों के कारण आज उत्तराखंड को 15 लाख लाख पालयन पर मजूबर है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सीमान्त राज्य है लिहाजा पलायन चिंताजनक समस्या है। अपने बयान में राजनाथ ने नोटबंदी को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद भी कहा।
उत्तराखंड के भगवानपुर में परिवर्तन रैली में जड़ी भीड़ पर बीजेपी नेता गदगद दिखी। इस दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुबोध राकेश ने अपनी पूरी ताक दिखाई। सुबोध राकेश ने राजनाथ को एक गदा भेंट भी किया।
Rajnath Singh Address Parivartan Yatra Rally In Bhagwanpur
Source : Amar Ujala
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed