मुरादाबाद: शनिवार को परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुरादाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में होने वाली परिवर्तन रैली में शामिल होंगे. इससे पहले मोदी ने 14 नवंबर को गाजीपुर में, 20 नवंबर को आगरा और 27 नवंबर को कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया था.
पार्टी की चल रही परिवर्तन यात्राओं में मोदी की छह सभाएं होनी हैं. तीन हो चुकी हैं जबकि तीन प्रस्तावित हैं.
11 दिसंबर को बहराइच और 18 दिसंबर को कानपुर में रैली
आपको बता दें कि मुरादाबाद के बाद 11 दिसंबर को बहराइच और 18 दिसंबर को कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी. इसके साथ ही तीन जनवरी को लखनऊ में पीएम मोदी की रैली प्रस्तावित है.
PM Narendra Modi will address Parivartan Yatra rally in Moradabad
Source : Amar Ujala
« Hackers use RaGa Twitter handle to blast the Family (Previous News)
(Next News) Congress to scour Dalit villages in UP for votes »
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed