Main Menu

किशोर के समर्थन में आए गुलजार, चुनाव न लड़ने का एलान

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और देहरादून की सहसपुर सीट से प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में गुलजार अहमद ने चुनाव न लड़ने का एलान किया है। गुलजार अहमद ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किशोर उपाध्याय के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है कि गुलजार अहमद ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सहसपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में गुलजार को 9 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेसी नेताओं के चुनाव लड़ने पर निशाना साधा। किशोर ने पार्टी संविधान का हवाला देते हुए नामांकन न करने और साथ आने को कहा है।

सहसपुर सीट से किशोर को टिकट मिलने पर पिछले दिनों यहां दावेदारों की नाराजगी फूट पड़ी थी। नाराज दावेदारों के समर्थकों ने पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की थी। वहीं टिकट न मिलने से प्रदेशभर में कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।






Comments are Closed