LIVE
BJP general secretary BL Santosh begins 2-day UP visit, poll preparedness in focusABP Live EnglishThattanchavady Assembly bypoll: Election Commission imposes restrictions on exit pollsThe HinduTMC symbol dispute reaches crucial stage as Election Commission hears rival factionsnationalheraldindia.comElection Commission hears TMC factions, seeks more documents from rebel campThe Indian ExpressECI begins hearing claims of rival TMC factions over party name, symbolnewindianexpress.comTamil Nadu assembly election results: TVK set to emerge as single largest partynewsonair.gov.inElection Commission Begins Hearing On TMC Ownership Dispute Between Mamata, Ritabrata FactionsETV BharatBJP steps up preparations for Nagaon Lok Sabha bypoll, MLA claims 2-lakh victory marginindiatodayne.inNews On AIR | May 4, 2026 5:46 PMnewsonair.gov.inTwo phase polling in West Bengal to be held on 23rd and 29th of next monthnewsonair.gov.in
8010003355
Main Menu

EXIT POLL 2018 : जानिए, एग्जिट पोल में किस पार्टी को कर्नाटक में मिल रही सत्‍ता

कर्नाटक

कर्नाटक, ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

नई दिल्ली,। कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक राज्य में 70 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान खत्म होने के साथ ही तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमानों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की संभावना जताई गई है। कुछ चैनलों का अनुमान है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। हालांकि कुछ ने कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई है। वैसे, असली तस्वीर 15 मई को होने वाली मतगणना में ही सामने आएगी।

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनने पर जनता दल सेक्युलर (जदएस) किंगमेकर की भूमिका में होगा। हालांकि, राज्य में दोनों दल भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। आपको बताते हैं कि तमाम एग्जिट पोल के नतीजे क्या कहते हैं।

टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। हालांकि यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 80-93, कांग्रेस को 90-103 और जेडीएस को 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। सर्वे में कांग्रेस को सत्ता मिलने की संभावना भी दिख रही है। कांग्रेस को 106-118 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा और 79-92 और जेडीएस को 22-30 सीेटें मिलने का अनुमान है।
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस पर भाजपा भारी पड़ती दिख रही है। सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा 101-103 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि कांग्रेस को 82-94 और जेडीएस को 18-31 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज एक्स-सीएनएक्स के सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे हैं। इस एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। हालांकि, भाजपा को सबसे ज्यादा 102-110 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 72-78 और जेडीएस को 35-39 सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा राज्य में सरकार बना सकती है। इस एग्जिट पोल में भाजपा को 95-114 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस को 73-82 और जेडीएस को 32-43 सीटें मिल सकती हैं।

भाजपा कांग्रेस जेडीएस
टाइम्स नाउ-वीएमआर 80 -93 90 – 103 31-39
आज तक एक्सिस 79-92 106-118 22-30
एबीपी-सी वोटर 101-113 82-94 18-31
न्यूज एक्स-सीएनएक्स 102-110 72-78 35-39
रिपब्लिक-जन की बात 95-114 73-82 32-43

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दावा किया है कि कांग्रेस 120 सीटें जीतकर राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखेगी। शनिवार को मैसूर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा का कोई सवाल ही नहीं है। भाजपा के बीएस येद्दयुरप्पा के सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के खिलाफ आयकर छापों के आदेश दिए गए क्योंकि भाजपा जान गई थी कि वह चुनाव हारने जा रही है। सिद्दरमैया ने कहा कि चुनाव बाद यह मसला चुनाव आयोग और संसद में उठाया जाएगा।

मालूम हो कि 2013 के चुनाव में 71.4 फीसद मतदान हुआ था। आयोग के मुताबिक, सबसे ज्यादा 76 फीसद मतदान चिक्काबल्लापुरा और रामनगर में दर्ज किया गया। जबकि बेंगलुरु शहर में सबसे कम 48 फीसद वोट पड़े। वहीं, रायचूर जिले के कदादगड्डे द्वीप के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया और तहसीलदार का घेराव किया। यह द्वीप कृष्णा नदी पर है और यहां बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई समस्याएं है। स्थानीय निवासियों की लगातार मांग और अनुरोध के बावजूद प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। बता दें कि राज्य में 2,600 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 2,400 से ज्यादा पुरुष और 200 से ज्यादा महिलाएं हैं।






Comments are Closed