LIVE
Stay Madurantakam and Dharapuram byelections, urges plea at Madras High CourtThe HinduUncertainty over TMC name, symbol ahead of Bengal bypoll nominationsNational HeraldAlliance partners have agreed to fight together: Bhupesh Baghel on Assam's Nagaon Lok Sabha by-electionIndia's News.NetECI announces poll schedule for Assam, Keralam, Puducherry, Tamil Nadu and West BengalNews On AIRNews On AIR | May 4, 2026 5:46 PMNews On AIRTwo phase polling in West Bengal to be held on 23rd and 29th of next monthNews On AIRBJP general secretary BL Santosh begins 2-day UP visit, poll preparedness in focusABP Live EnglishFirst-stage randomisation of EVMs and VVPATs carried out for by-election to Dharapuram constituencyThe HinduThattanchavady Assembly bypoll: Election Commission imposes restrictions on exit pollsThe HinduTMC symbol dispute reaches crucial stage as Election Commission hears rival factionsNational Herald
8010003355
Main Menu

अजमेर उपचुनाव: कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी को हराकर अपने नेता सचिन पायलट का बदला ले लिया

अजमेर उपचुनाव

अजमेर: अजमेर उपचुनाव, कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी को हराकर अपने नेता सचिन पायलट का बदला ले लिया जैसे ही अजमेर सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई, रघु शर्मा ने बढ़त बनाए रखी. अंतत: उन्होंने बीजेपी के रामस्वरूप लांबा को 84 हजार 4 सौ चौदह वोटों के अंतर से हरा दिया और जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया. रघु शर्मा को करीब 611514 वोट मिले. खास बात ये भी है कि कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी के घर में ही उसे मात दी है.

अजमेर का उपचुनाव कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुका था. क्योंकि इस सीट से सचिन पायलट भी चुनाव लड़ चुके हैं, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. रघु शर्मा की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को इस चुनाव में हराया है. यह सीट सांसद सांवरलाल जाट के 2017 में निधन के बाद खाली हो गया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए गये.

रघु शर्मा केकड़ी विधानसभा सीट से 2008-13 में विधायक भी रह चुके हैं. वो जयपुर से संसदीय चुनाव यानी लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, मगर उस वक्त उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. रघु शर्मा राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के व्हिप की भी भूमिका निभा चुके हैं. वह अजमेर जिले के सावर गांव के निवासी हैं.

बताया जाता है कि रघु शर्मा कॉलेड टाइम से ही छात्र राजनीति में आगे रहे हैं. उन्होंने छात्र संघ चुनाव भी लड़ा था. उन्होंने डॉक्टरेट की भी उपाधी ली है. माना जाता है कि रघु शर्मा की सचिन पायलट और पूर्व सीएम गहलौत से काफी नजदीकी रही है. यही वजह है कि सचिन पायलट ने उन पर विश्वास जताया और अजमेर की सीट से उन्होंने खुद नहीं लड़ा बल्कि रघु शर्मा को उतार दिया.






Comments are Closed