केजरीवाल के खिलाफ सबूत सौंपने CBI दफ्तर जाएंगे कपिल मिश्रा
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
दिल्ली के पूर्व जल संसाधन और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत सौंपने सीबीआई के पास जाएंगे. कपिल मिश्रा रविवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ जारी किए गए सारे दस्तावेज सीबीआई को सौंपेंगे. पूर्व मंत्री ने पार्टी पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि AAP पिछले तीन वर्षों से काले धन को सफेद कर रही है.
आम आदमी पार्टी द्वारा खुद को और नील को बीजेपी का एजेंट बताए जाने से खफा कपिल मिश्रा ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें नील केजरीवाल के साथ दिखाई दे रहे हैं.
कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही वे AAP के खिलाफ हवाला, काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की लिखित शिकायत CBI और CBDT में करेंगे.
कपिल मिश्रा ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेताओं और सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि पहले वे चुप्पी साधेंगे, ध्यान भटकाएंगे, झूठी फोटो व वीडियो वायरल करेंगे, सच से बचने की कोशिश करेंगे और फिर जेल जाएंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले दिल्ली कैबिनेट के ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा रविवार 14 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हो गए थे. कपिल ने आम आदमी पार्टी की फंडिंग से लेकर नेताओं की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए थे. कपिल के मुताबिक फर्जी कंपनियों और लोगों के माध्यम से पार्टी को चंदा दिया गया.
कपिल मिश्रा पिछले पांच दिनों से अनशन पर बैठे हैं और कल तबीयत बिगड़ने के बाद भी उन्होंने ट्वीट किया कि जब तक AAP नेताओं की विदेश यात्राओं के जवाब नहीं मिलते, तब तक वे कुछ नहीं खाएंगे. वहीं कपिल की पत्नी प्रीति ने कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई ये लड़ाई अब जारी रहेगी और अगर जरूरत पड़ी तो वो खुद सारे पेपर्स लेकर सीबीआई के पास जाएंगी.
कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले चंदे की अपील करते केजरीवाल का वीडियो दिखाया था और फिर एक-एक कर पार्टी के खाते में जमा किए गए पैसों का विवरण दिया. कभी केजरीवाल को अपना गुरु बताने वाले कपिल ने नारा दिया, ‘अब तो ये स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट हैं’.
Source : Aajtak
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed