उत्तराखंड विधनासभा चुनाव 2017: 63 सीटों पर फाइनल हुए कांग्रेस प्रत्याशी
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर ने बताया कि विस चुनाव के लिए 63 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। शेष सात सीटों पर भी नाम जल्द फाइनल कर लिए जाएंगे। उधर, चुनाव प्रचार को गति देने के लिए सूबे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की दो और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पांच रैलियां आयोजित की जाएंगी। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि सूबे की सभी 70 विस सीटों पर प्रत्याशियों की एक ही सूची जारी की जाएगी। शेष सात सीटों जिनमें जल्द निर्णय होना है उनमें घनसाली, भीमताल व झबरेड़ा (हरिद्वार) के अलावा चार सीट पीडीएफ वाली हैं। मुख्यमंत्री के विकास रथ पर प्रदेश अध्यक्ष की फोटो न होने संबंधी सवाल पर किशोर ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
इसके अलावा पीके मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मिले और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीके की एक टीम दस दिन पूर्व ही हर जिले में सक्रिय हो चुकी है।
इससे पूर्व पार्टी के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पहले उनके आवास और फिर प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर चुनाव प्रचार और कांग्रेस की गतिविधियों का अपडेट लिया।
Congress finaled Candidate in 63 seats
Source : Dainik Jagran



Comments are Closed