Wednesday, June 27th, 2018
चुनावी साल में संघ की योगी को सलाह: दलितों और पिछड़ों का भरोसा जीतें

उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए सपा-बसपा गठबंधन से पैदा हुई सियासी चुनौती के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेताओं ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विस्तार से बातचीत की। संघ ने उन्हें राज्य के दलित और पिछड़े वर्गों का विश्वास जीतने तथा संगठन के ढांचे को और मजबूत करने की सलाह दी। बैठक में कौन-कौन था दिल्ली के संघ कार्यालय में हुई इस बैठक में योगी ने सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल तथा सरकार्यवाह भैयाजी जोशी से मुलाकात की। बैठक करीब ढाई घंटे चली और इसके अंतिमRead More
