Monday, June 18th, 2018
नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी ने फिर उठाया एक साथ चुनाव कराने का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की चौथी बैठक में एक बार फिर लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की वकालत की। उन्होंने सभी पक्षों से इस पर गंभीरता से सोचने और खुली बहस करने की अपील की। प्रधानमंत्री के अनुसार इससे खर्च में बचत के अलावा भी कई फायदे हो सकते हैं। प्रधानमंत्री का सुझाव नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बैठक खत्म होने पर बताया कि प्रधानमंत्री ने इस ओर ध्यान दिलाया कि देश लगातार चुनावी मोडRead More
