Wednesday, May 30th, 2018
कैराना, भंडारा-गोंदिया में 122 बूथों पर पुनर्मतदान, कैराना के एक बूथ पर EVM खराब

उत्तर प्रदेश की कैराना और महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीटों के कुछ बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा मतदान शुरू हुआ। चुनाव आयोग ने कुल 122 बूथों पर फिर से वोट डलवाने का फैसला किया था: कैराना में 73, भंडारा-गोंदिया में 49 और नगालैंड में एक। कैराना के बालू गांव में ईवीएम पांच मिनट चलने के बाद ही बंद हो गई, जिससे मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। पुनर्मतदान की व्यवस्था सभी 122 केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल लगाए गए और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई।Read More
