LIVE
'No meeting request received': EC as Rahul Gandhi, other INDIA bloc leaders protest near poll body officeIndia TV NewsINDIA bloc march against Election Commission was over. Then, Gandhis did thisThe Indian ExpressIndia Police Halt Opposition March in Heavily Guarded DelhiBloomberg.comWhat to know about nationwide protests in India over voter list changesNPROpposition leaders detained for marching towards Election Commission headquarters in DelhiThe New Indian Express'Not Only Countering BJP, Will Destroy Them', Says Rahul Gandhi Amid Standoff With PoliceOutlook IndiaECI accountability and the powers of the Election CommissionFrontline MagazineA familiar protest script takes a turn as Rahul enters Akashvani BhavanThe New Indian ExpressHow the world is looking at protests against Election Commission under Gyanesh Kumartelegraphindia.comGyanesh Kumar Impeachment Call: Ex-Bureaucrats Serve 'People's Notice'The Probe
8010003355
Main Menu

बुआ-भतीजे के राज में यूपी पिछड़ा : शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को महराजगंज में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रदेश की सपा सरकार के साथ ही बसपा को भी निशाने पर लिया। बोले बुआ-भतीजे की सरकार यूपी को गर्त में ले गई। सपा को परिवार की चिंता है तो मायावती को नोटों की। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर जहां सपा के झगड़े की जड़ ही खत्म कर दी वहीं मायावती का खरबों का कालाधन रद्दी हो गया। ऐसे में अब ऐसे में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन जरूरी है। जनता इसे कर के दिखाएगी। नोट बंदी पर भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से सवाल पूछ समर्थन जुटाया। बोले कि एक इमानदार प्रधानमंत्री देश को मिला है। ऐसे में आप लोगों की सहमति प्रधानमंत्री को और मजबूत करेगी। नोटबंदी का विरोध करने वालों पर शाह ने सीधे वार किया। बोले- जिस नोट के लिए सपा में झगड़ा चल रहा था, उसी नोट को नरेन्द्र मोदी ने बंद कर झगड़ा ही सुलझा दिया। अब मुलायम और अखिलेश नोटबंदी में एक सप्ताह की छूट चाहते हैं ताकि अपने काले धन को सफेद कर सकें। वहीं नोटों की देवी मायावती का भी खरबों का काला धन रद्दी हो गया। शाह ने रैली में शामिल लोगों से विधानसभा चुनाव में महराजगंज की पांचों सीटों से जीत का भरोसा मांगा। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादा संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को खून का दलाल बताने वाले शहजादे शहीदों के बलिदान को नहीं जानते।

महराजगंज में मंगलवार को सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व अन्य। ’ हिन्दुस्तान
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के गरीबों की चिंता है। इसीलिए उन्होंने नोटबंदी करके धन्ना सेठों की तिजोरी का माल बाहर निकलवाया है। उन्होंने कहा कि जनता को प्रदेश में हो रहे सपा सरकार के अत्याचार का अंत करना होगा। हम सभी मिलकर साइकिल को वापस सैफई भेजेंगे। केशव ने बसपा पर भी निशाना साधा, बोले कि नोटबंदी से मायावती गर्त में चली गई हैं। कालेधन का कारोबार ठप हो गया है।






Comments are Closed