सपा-बसपा राजनीति के राहु-केतु : केशव मौर्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी जातिवाद-परिवारवाद व अपराध के चलते विकास की कड़ी में पीछे छूट गया है। सपा-बसपा राजनीति के राहु-केतु हैं। बसपा को हाशिए पर धकेलने के बाद अब प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपाध्यक्ष बुधवार को शाहगंज कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय समाज पार्टी (भासपा) की जन चेतना रैली में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सहयोगी दल की रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद प्रदेश अध्यक्ष पूरे मूड में थे। उन्होंने सपा-बसपा को अपने निशाने पर रखा। कहा कि हाथी को तो आप लोगों ने 2012 में ही चलता कर दिया अब सिर्फ घोषणा कार्यक्रम चला रही सपा सरकार को सबक सिखाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में साइकिल के पहिए को सिर्फ पंचर ही नहीं बल्कि खंड-खंड करना है क्योंकि इसने जनभावनाओं को रौंदने का काम किया है। सपा-बसपा दोनों गुंडों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टियां हैं। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले की जमकर वकालत करते हुए कहा कि यह न केवल भ्रष्टाचार व काले धन पर प्रहार है बल्कि इससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की कमर भी टूट गई है। अध्यक्षता करते हुए भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने हुंकार भरी कि 2017 के विस चुनाव में सपा की गुंडई दफन करनी है। उन्होंने अलग पूर्वाचल राज्य की मांग करते हुए कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य बनने पर यहां शराब बंदी लागू कराई जाएगी।
संसदीय समिति करेगी सीटों का फैसला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय समाज पार्टी से हमारा अभी सिर्फ गठबंधन हुआ है। शाहगंज तो क्या प्रदेश की किसी भी सीट पर अभी कोई तालमेल नहीं हुआ है। इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा कि किस विधान सभा सीट पर कौन पार्टी चुनाव लड़ेगी। सोशल मीडिया पर गत दो दिनों से शाहगंज सीट पर भासपा के एक संभावित उम्मीदवार के पक्ष में चल रही खबर को उन्होंने महज अफवाह करार दिया। कालेधन के कुबेरों के चंगुल से मुक्त होगा भारत : बस्ती में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा सरकार के मंत्रियों ने हजारों करोड़ रुपये कालाधन अपने कार्यकाल में बनाया है। प्रधानमंत्री की मंशा साफ है। काले धन के कुबेरों के चंगुल से देश को मुक्त कराकर भारत को पुन: सोने की चिड़िया बनाने का सपना साकार होगा। इसका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। वह परिवर्तन यात्र के दौरान राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं रही, न्यायालय की रोक के बावजूद पूरे प्रदेश में सत्ता की शह पर अवैध खनन कर लाखों करोड़ पैदा किए गए।जाैनपुर में शाहगंज में सभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य |
SP-BSP Politics Rahu and Ketu
Source : Dainik Jagran
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed