एमसीडी में भाजपा की हैटिक, तीनों निगमों में शानदार बहुमत
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब दिल्ली भी देश के साथ चल पड़ी है। दो साल पहले विधानसभा चुनाव में सिर्फ तीन सीट जीतने वाली भाजपा ने राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में जीत के साथ वापसी की और अब दिल्ली नगर निगम चुनाव में शानदार बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने 270 में से 181 सीटें जीतकर दिल्ली में सत्ता पर काबिज आप और कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया। इसके साथ ही दस साल से नगर निगम में काबिज पार्टी ने सत्ता विरोधी लहर का चक्रव्यूह भी तोड़ा और जीत की हैटिक लगाई। 1विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आप के लिए यह चुनाव सबसे बड़ा झटका साबित हुआ। पहली बार निगम चुनाव लड़ रही पार्टी 48 वार्डो में सिमट कर रह गई। वहीं, वापसी की राह तलाश रही कांग्रेस पिछली बार के 77 वार्डो के मुकाबले सिर्फ 30 वार्डो में जीत सकी। भाजपा को मिले इस शानदार बहुमत से साबित हो गया है कि दिल्ली ने नकारात्मक और टकराव की सियासत को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया है। 2014 में लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ भाजपा का विजय रथ दिल्ली विस चुनाव में ही थमा था। उस समय दिल्ली ने मोदी लहर को नकारकर अरविंद केजरीवाल का साथ दिया था। मगर निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत उसे एक बार फिर मजबूती के साथ राजधानी के तख्त पर बैठा दिया है। भाजपा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा की कमान लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी को सौंप दी गई। वह अन्य वर्गो के साथ दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचलियों को जोड़ने में सफल रहे। साथ ही सत्ता विरोधी लहर से पार पाने के लिए किसी मौजूदा पार्षद को टिकट नहीं दिया गया। दोनों फैसले शानदार जीत दिलाने में सहायक रहे।
Source : Dainik Jagran
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed