सपा-बसपा यूपी में सांपनाथ-नागनाथ की तरह है- अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 16 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने एटा जिले में परिवर्तन यात्रा के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को भी संबोधित किया।
अमित शाह ने केंद्र सरकार की योजनाओं का किया जिक्र:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे केंद्र सरकार द्वारा पिछले ढाई सालों की योजनाओं का जिक्र किया।
जिसमें उन्होंने कहा कि, किसानों को अब यूरिया खरीदने के लिए लाठी नहीं खानी पड़ती है।
उन्होंने आगे कहा कि, ढाई साल से केंद्र के इंतजाम के बाद सबको यूरिया मिल रहा है।
अमित शाह ने आगे किसान फसल बीमा योजना का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि, किसानों को फसल नुक्सान से बचाने के लिए किसान फसल बीमा योजना लाये हैं।
युवाओं के लिए मुद्रा योजना:
अमित शाह ने आगे केंद्र सरकार की मुद्रा योजना का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार युवाओं के लिए मुद्रा योजना लेकर आई।
अमित शाह ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने बहुत सारी योजनायें दी हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि, केंद्र ने अब तक 92 योजनायें जनता के लिए बनायीं हैं।
यूपी सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं कर रही:
अमित शाह ने आगे कहा कि, यूपी सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रही है।
उन्होंने आगे यूपी के विकास पर तंज करते हुए कहा कि, जला हुआ ट्रांसफार्मर क्या विकास करेगा।
साथ ही उन्होंने सपा को उखाड़ कर फेंकने की भी अपील की।
यूपी में भाजपा की सरकार आएगी:
अमित शाह ने आगे कहा कि, यूपी में भाजपा सरकार बनाएगी।
उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी में सिर्फ भाजपा ही बदलाव ला सकती है।
साथ ही उन्होंने कहा कि, सपा-बसपा यूपी में सांपनाथ-नागनाथ की तरह है।
BJP National President Amit Shah Addressed Parivartan Rally
Source : UP.org
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed