आप नेताओं के ट्रोलिंग के शिकार हुए कुमार विश्वास, नेताओं ने कहा, खुद के गिरेबान में झांकें
नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास पर अपनी ही पार्टी के नेताओं का वार लगातार जारी है। एक तरफ जहां विश्वास को पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर ट्रोल कर के उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाकर विश्वास को बीजेपी का यार और गद्दार बताया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेयी ने विश्वास को पंजाब और गोवा के वॉलंटिअर्स की बेइज्जती करने पर कहा कि कुमार विश्वास पहले अपना गिरेबान झांकें। बाजपेयी ने कहा,
‘विश्वास यह कहकर वॉलंटिअर्स का अपमान नहीं कर सकते कि उन्होंने गोवा और पंजाब में लग्जूरिअस ट्रीटमेंट मांगा था। इसकी बजाय विश्वास को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।’
बाजपेयी ने कुमार विश्वास की राजस्थान में कैंपेन की तारीफ वाले एक समर्थक के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘बारहवें पॉइंट में सुधार कीजिए जिसमें होटल और फार्महाउस में रहने को लेकर जिक्र किया गया है। उन वॉलंटिअर्स को बेइज्जत करना बंद कीजिए जो पार्टी के लिए दिन रात एक करते हैं। आप की यही परंपरा रही है कि जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता गोवा में रुके और काम किया। हर वॉलंटिअर उन्हीं से प्रेरणा लेता है।’
Source: Nav Bharat Times
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed