कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ को कहा ‘सड़क का गुंडा’, रिजिजू ने किया पलटवार
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
आर्मी चीफ बिपिन रावत पर बयानबाजी का दौर जारी है. कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने सेना प्रमुख को ‘सड़क का गुंडा’ की संज्ञा दी है. दीक्षित ने कहा कि हमारे सेना प्रमुख जब ‘सड़क के गुंडे’ की तरह बोलते हैं, तो खराब लगता है. दीक्षित के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ हो क्या रहा है? कांग्रेस आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा कैसे कह सकती है.
हालांकि बयान देने के थोड़ी देर बाद ही संदीप दीक्षित ने अपने बयान पर माफी मांग ली. उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि मैंने जो कहा है. वह गलत है, इसलिए माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं.’
कांग्रेस नेता दीक्षित ने कहा, ‘पाकिस्तान एक ही चीज कर सकता है कि एक ही तरह की उल जुलूल हरकतें करे और बयानबाजी करे. खराब तब लगता है जब हमारे भी थल सेनाध्यक्ष एक सड़क के गुंडे की तरह बयान देते हैं. पाकिस्तान का दे तो दे, उनकी फौज में क्या रखा है. वो सब तो माफिया टाइप के लोग हैं, लेकिन हमारे सेनाध्यक्ष इस तरह के बयान क्यों देते हैं.’
उन्होंने कहा कि देखिए हमारे पास सौम्यता है, सभ्यता है, गहराई है, ताकत है. हमारा देश दुनिया के देशों में एक आदर्श है. और हम भी इस तरह की हरकत करें, तो ओछी लगती है.
Source : aajtak.intoday.in
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed