Wednesday, July 11th, 2018
मलोट में प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण रैली, शहर में कड़ी सुरक्षा

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह जिला पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला है। रैली के लिए 11 बजे से एक बजे तक का समय तय किया गया। सुरक्षा इंतजाम सुरक्षा की कमान एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) हरदीप सिंह ढिल्लों को सौंपी गई है। रैली के लिए चार आईजी और सात एसएसपी समेत पांच हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। मंगलवार कोRead More
