Saturday, June 30th, 2018
छत्तीसगढ़ में संघ के सर्वे से भाजपा चिंतित, 35-40 सीटों पर नए चेहरों की तलाश

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक गोपनीय सर्वेक्षण में भाजपा की स्थिति कमजोर पाई गई है। इसके बाद संघ ने पार्टी को राज्य में लगातार चौथी बार सत्ता में लाने के लिए नई रणनीति तैयार की है, जिसके तहत 35 से 40 सीटों पर नए चेहरों की तलाश शुरू हुई है। रायपुर में गोपनीय बैठक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इस सिलसिले में रायपुर में एक बंद कमरे की बैठक की, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मौजूदा और पूर्व पदाधिकारी बुलाए गए।Read More
