Thursday, May 24th, 2018
कुमारस्वामी के शपथ समारोह में ट्रैफिक जाम पर भड़कीं ममता बनर्जी, डीजीपी से जताई नाराजगी

बुधवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री पद के लिए कुमारस्वामी के शपथ कार्यक्रम में पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यातायात की बदहाली को लेकर नाराज हो गईं। समारोह स्थल तक पहुंचते हुए वह जाम में फंस गईं और उन्हें कुछ दूरी पैदल तय करनी पड़ी। मंच पर क्या हुआ बताया गया कि समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने से रास्ता बंद हो गया था। गुस्से में ममता ने मंच पर ही कर्नाटक की डीजीपी नीलामणि राजू को खरी-खोटी सुनाई और अव्यवस्था की शिकायत की। इसके बाद भीRead More
