Thursday, May 17th, 2018
सियासी उठापटक के बीच येद्दयुरप्पा ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के बाद चल रही खींचतान के बीच गुरुवार सुबह राज्यपाल ने भाजपा नेता बीएस येद्दयुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनकी तीसरी पारी है। समारोह के दौरान राजभवन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर और धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह समारोह में नहीं थे। राज्यपाल ने भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। राज्यपाल का फैसला मंगलवार को नतीजे आते ही दूसरे नंबर की कांग्रेस ने तीसरे नंबरRead More
