Friday, April 6th, 2018
लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात में हर बूथ पर दो ‘जनमित्र’ नियुक्त करेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस गुजरात के हर मतदान केंद्र पर दो ‘जनमित्र’ नियुक्त करेगी। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित चावड़ा ने गुरुवार को अहमदाबाद में इस योजना की घोषणा की। राज्य में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत माना जाता है, और कांग्रेस इस कदम से अपना जमीनी आधार मजबूत करना चाहती है। क्या करेंगे जनमित्र चावड़ा ने कहा, ‘हम राज्य में सभी 45,000 बूथों पर दो-दो जनमित्र नियुक्त करेंगे।’ उनके अनुसार ये कार्यकर्ता चुनाव के समय बूथ का प्रबंधन संभालेंगे और साथRead More
