Wednesday, February 8th, 2017
यूपी चुनाव: गठबंधन के बावजूद 13 सीटों पर सपा-कांग्रेस आमने-सामने
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन होने के बावजूद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 13 सीटों पर आपस में ही मुकाबले में उतरे दिख रहे हैं। इनमें लखनऊ मध्य, अमेठी और ऊंचाहार सबसे अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि यहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले मंत्री मैदान में हैं। मुलायम के करीबियों के सामने चुनौती इन तीन सीटों पर सपा के टिकट से मंत्री रविदास मेहरोत्रा, गायत्री प्रसाद प्रजापति और मनोज कुमार पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें मुलायम का भरोसेमंद माना जाता है। लखनऊ मध्यRead More
मनीष तिवारी का सवाल: क्या मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे?
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के सक्रिय प्रचार पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। तिवारी मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। भाजपा पर आरोप तिवारी का आरोप था कि भाजपा को अपने प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए वह प्रधानमंत्री को आगे करके चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यही गलती बिहारRead More
