Thursday, December 29th, 2016
मुलायम ने घोषित किए 325 सपा उम्मीदवार, अखिलेश समर्थकों के टिकट कटे
समाजवादी पार्टी ने अंदरूनी कलह के बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 325 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की ओर से तय इस सूची में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई करीबी मंत्रियों और विधायकों को जगह नहीं मिली। सूची में क्या है तीन मंत्रियों समेत 51 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए, जिनमें ज्यादातर अखिलेश के समर्थक माने जाते हैं। बची हुई 78 सीटों पर अभी उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं, जिन्हें जल्द घोषित किया जाना है। जिन 10 मंत्रियों कोRead More
राहुल गांधी का आरोप: डर और गुस्से की राजनीति कर रहे हैं प्रधानमंत्री
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया कि वे भय और क्रोध की राजनीति कर रहे हैं। पार्टी के 132वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में अध्यक्षता के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विचारधारा को हराने का आह्वान किया। नोटबंदी को बताया यज्ञ राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आठ नवंबर को इसे भ्रष्टाचार और कालेधन के विरुद्ध यज्ञ बताया था, जबकि हर यज्ञ में किसी की आहुति दी जाती है और वह किसी के फायदे के लिएRead More
