बिहार में टूट सकता है महागठबंधन
बिहार में सत्ता के लिए बना महागठबंधन कभी भी टूट सकता है। ये हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का बयान है। अशोक चौधरी ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन कभी भी टूट सकता है। उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर राज्य में राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू के साथ गठबंधन किया गया था। अगर आलाकमान आज कह दे तो ये महागठबंधन आज टूट सकता है। अशोक चौधरी के बयान के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार हतप्रभ हैं। खास तौर पर लालू तो परेशान हैं कि इश तरह की बयानबाजी क्यों हो रही है। वहीं नीतीश कुमार इस बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। वो पहले से महागठबंधन से खुश नहीं दिख रहे हैं।
कांग्रेस नेता अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। हमारी पहचान राष्ट्रीय पार्टी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की परेशानी में साथ थी। हमें इस बात से कोर् फर्क नहीं पड़ता है कि कौन साथ रहेगा और कौन नहीं। अगर आज पार्टी आलाकमान कह तो महागठबंधन आज ही टूट जाएगी। अशोक चौधरी के बयान के बाद बिहार की राजनीति में फिर से उबाल आ गया है। महागठबंधन के बाकी दलों आरजेडी और जेडीयू की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है। जेटीयू ने कहा है कि सब को बोलने का अधिकार है। केसी त्यागी ने कहा कि गठबंधन में सभी को बोलने का हक है। सब अपनी अपनी राय रख रहे हैं। केसी त्यागी ने कहा कि राज्य में बीजेपी को रोकने के लिए महागठबंधन किया गया था। ये जरूरी नहीं है कि सभी दलों की सोच एक जैसी हो।
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed