डॉ. नवजोत कौर सिद्धू आज कांग्रेस में शामिल होंगी
विधानसभा हलका पूर्वी से भाजपा की पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ कांग्रेसी लामबंद होने लगे हैं। हलके से अहम दावेदारों ने अपने वर्करों के साथ गुप्त बैठकों का दौर शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य की रणनीति तैयार कर सकें। वहीं डॉ. सिद्धू रविवार शाम दिल्ली रवाना हो गईं, जोकि सोमवार शाम कांग्रेस में शामिल होंगी।1सूत्रों की मानें तो हलके से कांग्रेस के दावेदार यह नहीं पचा पा रहे कि अगर डॉ. सिद्धू को पार्टी टिकट देती है तो वे उनके पक्ष में कैसे डटेंगे। पिछले पांच साल वे लोगों के बीच उन्हें ‘मंदा’ कहते आ रहे हैं, अब अगर वे उन्हें ‘चंगा’ कहेंगे तो लोगों के बीच उनकी ही फजीहत होगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दावेदार हाईकमानके टिकट की घोषणा के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसके बाद वे अपनी रणनीति बना सकें कि उन्होंने क्या करना है।
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed