आप की सरकार बनी तो दलित होगा उपमुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐलान कि अगर पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो राज्य में उप मुख्यमंत्री दलित समाज से होगा।उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले दस साल में प्रदेश में दलितों के खिलाफ हुए अत्याचार की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया जाएगा। केजरीवाल ने जालंधर जिले के गोराया में दलित घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी पहली पार्टी है जिसने दलित समाज के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाया है। इसमें दलित समाज के लोगों को न्याय तथा सत्ता में भागीदारी देने की व्यवस्था की गई है। पार्टी पंजाब में वर्षो से हाशिये पर चल रहे दलित समाज को सत्ता में भागीदारी देगी जो आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं किया। केजरीवाल ने कहा, अंबेडकर और कांशीराम का सपना था कि दलितों को न्याय और बराबरी का दर्जा मिले।
केजरीवाल ने कहा, ‘अंबेडकर और कांशीराम का सपना था कि दलितों को न्याय और बराबरी का दर्जा का मिले। हमने उनके सपने को पूरा करने के लिए ही यह घोषणापत्र तैयार किया है और इसमें दलित समाज को सत्ता में भागीदारी देने के लिए पार्टी दलित समुदाय के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाएगी।’ आप संयोजक ने कहा, ‘पंजाब में दलितों के खिलाफ हुए अत्याचार की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की जाएगी जो पिछले दस साल के सभी मामलों की जांच करेगा और दोषी कितना भी बड़ा क्यों नहीं हो उसे जेल भेजा जाएगा।’ केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले दस साल में दलितों के खिलाफ पंजाब में बहुतायत में अत्याचार हुए हैं। किसी का हाथ काट लिया गया तो किसी को मार दिया गया लेकिन उन्हें आजतक न्याय नहीं मिल पाया है। दलित समुदाय को न्याय दिलाने के लिए ही विशेष जांच दल गठित की जाएगी।
Related News

Assembly Elections 2026 Dates
Election 2026 Date Announcement LIVE: The Election Commission of India (ECI) has officially announced theRead More



Comments are Closed