Tuesday, July 25th, 2017
रामनाथ कोविंद आज लेंगे 14वें राष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए पूरा कार्यक्रम
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ लेंगे। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में दोपहर 12:15 बजे होने वाले समारोह में जहां मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे। समारोह में कौन रहेगा मौजूद सेंट्रल हॉल में राज्यसभा के सभापति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, सांसद तथा सरकार के वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शपथ के बाद नए राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और फिर वह संबोधन देंगे।Read More
