Tuesday, July 18th, 2017
वेंकैया नायडू होंगे राजग के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, शीर्ष तीनों पदों पर भाजपा नेता
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू को राजग ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने उन्हें विपक्ष के साझा उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के मुकाबले उतारने का फैसला किया। नायडू मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मतदान पांच अगस्त को है और संसद में राजग की संख्या को देखते हुए उनका जीतना तय माना जा रहा है। कैसे हुआ फैसला सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी मेंRead More
