Wednesday, May 24th, 2017
भाजपा ने आप विधायक अलका लांबा के खिलाफ पुलिस आयुक्त से की शिकायत
आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा पर सरकारी कामकाज में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। सोमवार रात चांदनी चौक इलाके में आग लगने के दौरान लांबा दमकल की क्रेन पर चढ़ गई थीं। इस पर नाराज स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारे भी लगाए थे। भाजपा की शिकायत भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि विधायक के कारण दमकल कर्मियों के काम में रुकावट आई और आग बुझाने में दिक्कत हुई।Read More
