Monday, May 8th, 2017
केजरीवाल पर कपिल मिश्रा के आरोप: राजनीतिक असर बड़ा, पर कानूनी आधार पर सवाल
दिल्ली की राजनीति में कई दिनों से चल रहे घटनाक्रम ने रविवार को नया मोड़ लिया, जब केजरीवाल मंत्रिमंडल से हटाए गए कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से बनी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर उन्हीं के पूर्व मंत्री के ये आरोप कई सवाल खड़े कर रहे हैं। कानूनी पहलू इन आरोपों से केजरीवाल की छवि को धक्का लगा है, लेकिन एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या सिर्फ मौखिक आरोपों के आधार पर जांच शुरू हो सकती है।Read More
