Tuesday, April 18th, 2017
एमसीडी चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए चार घोषणापत्र
कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए अलग-अलग विषयों पर छह घोषणापत्र बनाए हैं, जिनमें से चार सोमवार को जारी किए गए। इनमें नगर निगमों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और एक शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग गठित करने का वादा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन का कहना था कि पार्टी शहर को गंदगी और बीमारियों से मुक्ति दिलाएगी। कॉलोनियां और निगमों की आमदनी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करके छह महीने के भीतर उनके विकास का लेआउट प्लान बनाया जाएगा। ऐसी कॉलोनियों हेतु विशेष कोष में दोRead More
